[ad_1]

बलिया, 19 जनवरी (हि.स.)। दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में शुक्रवार को पड़ोस के घर में युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती प्रेमी से मिलने गई थी। तभी उसके साथ यह घटना घटी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि धतुरी टोला गांव से सुबह सूचना मिली कि एक घर के छत पर स्थित कमरे में युवती की लाश पड़ी है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची तो करीब 19 वर्षीय युवती की लाश मिली। जिसके कंधे पर गोली के निशान थे। पुलिस को युवती के पिता ने नामजद तहरीर दी, जिसके बाद युवक सूर्यप्रताप सिंह व उसके पिता देवेन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। युवती अपने प्रेमी सूर्यप्रताप सिंह से मिलने उसके घर गई थी। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/एन पंकज/दीपक/विद्याकांत