Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मेरठ, 27 जनवरी (हि.स.)। ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पास से पुलिस को नौ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ करके पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
भावनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को जेई गांव की पुलिस के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहत अली पुत्र सदाकत अली निवासी जेई गांव बताया। उसके पास से पुलिस को नौ ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। मामला संदिग्ध जानकर पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की तो आरोपित ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर लोगों को ठगने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि ड्राइविंग लाइसेन्स जल्दी बनवाने और कम खर्च का झांसा देकर वह लोगों से पैसे ऐंठता था। इसके बाद 500 रुपए में शहजाद नामक युवक से फर्जी लाइसेंस बनवा कर लोगों को दे देता था। इसके बदले वह लोगों से 1500 रुपए लेता था। उसके पास से सात बने हुए और दो अधबने ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल और रुपए बरामद हुए। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/पदुम नारायण