Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मथुरा, 19 जनवरी(हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की जिला संपर्क प्रमुख योगेश गौतम ने शुक्रवार शाम श्री दाऊजी महाराज के चरणों में रखकर 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया है।
निमंत्रण को मंदिर रिसीवर आर के पांडे द्वारा स्वीकार करते हुए कहा कि बलराम की नगरी से 125 किलो माखन, मिश्री बलराम की नगरी से राम जी के लिए जाएगी। उन्होंने कहा की बलराम ही राम है, मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष डॉ एम, सैनी जिला संपर्क प्रमुख योगेश गौत्तम प्रखंड मंत्री हरपाल सिंह के द्वारा मंदिर रिसीवर आर के पांडे को निमंत्रण पत्र दिया गया।
जिला संपर्क प्रमुख योगेश गौतम ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की हम राम जी का निमंत्रण लेकर बलराम की नगरी आय है। ब्रज मंडल के प्रमुख संतों के साथ देवालयों के प्रमुख भी वहां ब्रज का प्रतिनिधत्व करेंगे। मंदिर रिसीवर आर के पांडेय ने बताया श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के मंदिर में 20 जनवरी से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन भव्यता के साथ किया जायेगा है, जिसमें 20 तारीख से रामायण का पाठ एवं 22 तारीख को मंदिर में हवन यज्ञ, राम स्त्रोत, सुंदरकांड एवं 1008 दीपकों से मंदिर को दीपावली की तरह दिव्य पूर्वक सजाया जाएगा। जिसमें गुब्बारे एवं अन्य सजावट की सामानों से मंदिर तक को भव्यता प्रदान की जाएगी, और बलराम की नगरी से अयोध्या के लिए एक कुंटल माखन मिश्री नगर के समाजसेवी विनय अग्रवाल के द्वारा भेजा जाएगा। गोकुल से माखन की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्टी जगदीश प्रसाद पांडेय, नगर सह संघ चालक विनय अग्रवाल, चीनू पांडेय, विष्णु पांडेय, शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष हेमंत सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, रमाकांत शर्मा सभासद, गोकुलेश पांडेय, सुधीर अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश