[ad_1]

बिजनौर,17 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए स्केटिंग जूते पहनकर विशाल राजपूत बुधवार को घर से रवाना हुआ। वह लगभग 650 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रभु श्रीराम की नगरी पहुंचेगा और प्राण प्रतिष्ठा में सहभागी बनेगा।
जनपद के किरतपुर क्षेत्र के गांव औरंगपुर फत्ता निवासी विशाल राजपूत 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने के लिए घर से रवाना हुए। अयोध्या पहुंचने के लिए उन्हें 650 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। विशाल स्केटिंग चलाकर जैसे ही झालू कस्बे से गुजर रहे थे, उन्हें बस अड्डे पर खड़े पुलिस कर्मियों ने रोक कर जानकारी की। उन्हाेंने कर्मियों को अयोध्या जाने की बात बताई। चौकी में उपस्थित प्रभारी सुभाष राणा, सिपाही राजीव तोमर, विजय तोमर आदि ने उनका उत्साहवर्धन किया। विशाल का हौसला बढ़ाते हुए ईश्वर से उनकी यात्रा को सफल होने की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेन्द्र/मोहित