Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वाराणसी,19 जनवरी (हि.स.)। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के बने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से अपराह्न तीन बजे अखंड ज्योति शोभायात्रा निकलेगी।
मुक्तिबोध समिति के बैनर तले शोभायात्रा मंदिर के गेट नंबर चार से दशाश्वमेध तक जाएगी। शोभायात्रा में डमरू दल व बैण्डबाजा आगे-आगे चलेंगे। पीछे-पीछे भगवान राम के भक्त श्रीराम कीर्तन करते हुए चलेंगे।यहां से शोभायात्रा में शामिल लोग अखंड ज्योति लेकर वाहनों से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के पशुपतिनाथ पारस,गणेश पाल,प्रशांत राय ने ये जानकारी संयुक्त रूप से दी। पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा 25 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यहां अखंड ज्योति रामलला के मंदिर में रखी जाएगी। अखंड ज्योति पूरे 14 वर्ष तक जलेगी। ज्योति भगवान राम के 14 वर्षो के वनवासकाल को समर्पित है। शोभायात्रा काशी से अयोध्या के बीच 108 गांवों से गुजरेगी। इस दौरान गांवों में भजन कीर्तन भी होगा। पदाधिकारियों ने प्रदेश शासन से बालिकाओं के शिक्षा के लिए गांवों में श्रीराम पाठशाला चलाने की मांग भी की। पदाधिकारियों ने बताया कि समिति ने पाठशाला के लिए अपने स्तर से भी तैयारी की है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/राजेश