Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


प्रयागराज, 18 जनवरी (हि.स.)। आंदोलन में विभिन्न तरीके के विघ्न बाधाओं का सामना करते हुए 1989 में रोपित बीज को आज रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण औऱ आंदोलन को वटवृक्ष बनने से कोई रोक नहीं पाया। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चयी होना चाहिए, जिससे लिया गया संकल्प अंतिम परिणति तक पहुंच जाता है। जिसका ज्वलंत उदाहरण श्रीराम जन्मभूमि पर दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण है।
उक्त विचार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य व विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामेश्वर चौपाल ने सिविल लाइन स्थित धरना स्थल पर व्यक्त करते हुए श्रीराम जी की सवारी यात्रा का शुभारम्भ किया। बतौर मुख्य अतिथि राम जन्मभूमि मंदिर के नींव की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल ने प्रयाग की पावन भूमि एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक अशोक सिंघल को नमन करते हुए प्रयागराज को आंदोलन की प्रेरणा स्थली बताया।
पूनम संत महिला एवं विकास समिति के तत्वावधान में निकली रामजी की सवारी यात्रा का शुभारम्भ धरना स्थल से रथ पर विराजमान महर्षि वाल्मीकि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, राम भक्त हनुमान एवं भगवान रामजी के बाल सखा निषादराज गुह की आरती उतार कर किया। दिव्य एवं भव्य यात्रा में ऊंट एवं घोड़ा आगे आगे चलकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। उनके पीछे तीर्थ पुरोहित शंख ध्वनि कर रहे थे। यात्रा के स्वागत में मार्ग में दोनों तरफ उपस्थित राम भक्त यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे तथा साथ में चल रहे नर नारी और बच्चे उत्साहपूर्वक नृत्य कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
कार्यक्रम में हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव एवं न्यायमूर्ति राजीव लोचन मल्होत्रा ने भी यात्रा में उपस्थित राम भक्तों और नागरिकों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष पूनम संत एवं संचालन पार्षद पवन श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना गुलाटी, ईशा बेल ब्रेनदिस, अभिषेक संत, कार्यक्रम संयोजक अनुराग संत, रवि केशरवानी, रमेश पासी, पार्षद नीरज गुप्ता, रोमा भारती, मनोज कुशवाहा, आलोक श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, राजीव टंडन, संदीप चौहान, श्याम चंद्र, स्मृति श्रीवास्तव सहित हजारों राम भक्त मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/मोहित