Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]












गाजियाबाद,18 जनवरी (हि.स.)। थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने परशुराम चौक पर छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार का गुरूवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का बार संचालक व चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी परशुराम चौक के पास द सिग्नेचर कैफे के अन्दर तीसरी मंजिल पर अवैध रुप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेते छापा मारा गया। जहां से दाउद चौधरी डासना थाना वैवसिटी, राहुल गहलोत निवासी प्रहलादगढी थाना इन्दिरापुरम, शाहिद निवासी वैवसिटी थाना मसूरी, मोरिस निवासी वसुन्धरा तथा समीर निवासी महाराजपुर थाना लिंक रोड गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान मौके से दो हुक्का, दो हुक्का की पाईप, दो हुक्का की प्लेट व दो हुक्का चिलम बरामद हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली
/मोहित