Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
कोलकाता, 18 मार्च (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से दो लोगों की मौत मामले में आखिरकार मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है।
हालांकि फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है और नियमानुसार राशि का ऐलान नहीं किया जा सकता लेकिन कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी घोषणा कर दी है।
सोमवार को दुर्घटनास्थल पर उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हकीम पश्चिम बंगाल के शहरी विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है और हम प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को एक लाख रुपये देंगे।’’
हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/दधिबल