Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








यमुनानगर, 13 जनवरी (हि.स.)। अपराध शाखा-1 की टीम ने फरार चल रहे गांजा पत्ती बेचने वाले एक मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उस पर पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अपराध शाखा-1 के इंचार्ज केवल कुमार ने बताया कि सात महीने पहले छह किलो गांजा पत्ती के साथ बिहार के रहने वाले राजेश शाह को गिरफ्तार किया गया था, जो कि मुख्य आरोपी दिनेश शाह से गांजा पत्ती लाकर बेचता था। उन्होंने बताया कि दिनेश शाह की काफी लंबे समय से तलाश थी। जिसे शुक्रवार की रात को पुराना हमीदा से गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों ही बिहार के सासाराम और रोहतास जिले के रहने वाले है। ये बिहार से रेल और ट्रक के माध्यम से गांजा पत्ती लेकर आते थे। दिनेश शाह को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/सुमन/संजीव
[ad_2]