Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]








मुरादाबाद, 11 जनवरी (हि.स.)। रामपुर जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के पंजाबनगर में पूर्व में हुई चोरी के 10-10 हजार के दो आरोपितों के साथ गुरुवार रात्रि में पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मुरादाबाद निवासी दोनों आरोपितों पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिनको घायल अवस्था में जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के मंगपुरा निवासी देवशरण पुत्र बदन सिंह और मुरादाबाद के थाना सोनकपुर क्षेत्र के नौरंग पुत्र हरकिशोर हैं। मुठभेड़ में घायल आरोपितों के कब्जे से एक बैग में सोने व चांदी की ज्वैलरी, 2 तमंचे, 2 खोखा कारतूस व 6 जिंदा कारतूस व एक मोटर साइकिल, 15 हजार रुपये बरामद हुए।
हिन्दुस्थान समाचार/निमित/आकाश
[ad_2]