[ad_1]






अररिया,25 जनवरी (हि.स.)।
डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली के संदेश का भी प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में सभी मतदाताओं को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम के महत्व को बताया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द