[ad_1]

माजुली (असम), 05 जनवरी (हि.स.)। विश्व के सबसे बड़े नदी दीप माजुली में आज लगी भीषण आग में एक घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज अचानक भीमकांत पेगू नामक व्यक्ति के घर से आग की ऊंची लपटें उठीं। कुछ ही देर में घर जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस आग में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद
[ad_2]
Source link