[ad_1]

जलपाईगुडी, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुडी सेक्टर के अंतर्गत 40वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सीमा जवानों ने ट्रक से 44 भैंस को जब्त किया है। वहीं, मवेशी तस्करी के आरोप में चार लोगों को पकड़ा है। इनके नाम मोहम्मद वकील (60), मोहम्मद सकील (40), समीम (47) और सादेक अली (38) है। बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ पार्टी ने एनएच-31(डी) पर कोका कोला फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जब ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें से 44 भैंस बरामद किया गया। जब ट्रक के चालक से भैंसों को ले जाने के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखाने पर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, ट्रक के चालक और सह चालक सहित चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी लोगों को ट्रक सहित कोतवाली थाने को सौंप दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा