Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भीलवाड़ा, 09 फरवरी (हि.स.)। भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना इलाके में हरिपुरा गांव में 25 जनवरी को ई-मित्र संचालक पर फायरिंग कर लूट के इरादे से की गई वारदात का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मांडल पुलिस ने वारदात में शामिल कुल तीन जनों को गिरफ्तार किया है। एक महाराष्ट्र में डिटेन किया है जबकि ब्यावर जिले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर भीलवाड़ा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
घटना के मुख्य सरगना को भीलवाड़ा पुलिस की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने डिटेन किया। उसका साथी वहां से भाग निकलने में सफल रहा है। पुलिस ने इस वारदात में काम में ली बाइक और पिस्तौल जब्त की है। पकड़े गए आरोपित को लेने भीलवाड़ा से पुलिस महाराष्ट्र गई है।
एसपी श्याम सिंह ने बताया मांडल पुलिस ने वारदात में शामिल जवाजा थाने के लोकेश पुत्र बिना राम मेघवाल और ब्यावर निवासी कमल किशोर पुत्र भवरलाल लोहार को गिरफ्तार किया है ।
प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने मुख्य सरगना के महाराष्ट्र होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने महाराष्ट्र जिले की धुलिया पुलिस से संपर्क किया और सांगवा थाना पुलिस थाना ने नाकाबंदी कर एक कैंपर को रोका जिसमें करीब 5-6 व्यक्ति सवार थे । सांगवा पुलिस ने मामले के मुख्य सरगना हरेंद्र सिंह पिता शैतान सिंह रावत (25) को डिटेन किया। भीलवाड़ा पुलिस इसे लेने के लिए धूलिया रवाना हो गई और जल्दी इसे लेकर भीलवाड़ा आएगी ।
मामले का खुलासा करते हुए भीलवाड़ा के एसपी श्याम सिंह ने बताया हरिपुरा चौराहे पर 25 जनवरी की रात ई-मित्र संचालक पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से ई मित्र संचालक प्रकाश घायल हो गया था। वारदात के बाद पुलिस ने डीएसटी व साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले ने और लगभग 300 किलोमीटर के एरिया में छानबीन की। इसके बाद बदमाशों की पहचान की है। बदमाशों द्वारा रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आदत उन तक पहुंचाने का कारण भी बनी।
वारदात में कैंपर गाड़ी उपयोग में लेने से इन लोगों ने अपनी गैंग का नाम कैंपर गैंग रखा है । पुलिस ने वारदात में काम में ली गई पल्सर बाइक और पिस्टल भी जब्त कर ली है । आरोपित ब्यावर और आसपास के क्षेत्र में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं । इन्होंने ब्यावर में भी एक ई-मित्र संचालक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था । पुलिस इनसे पूछताछ में लगी है ।
हिन्दुस्थान समाचार/मूलचन्द/संदीप