Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नवादा, 29 जनवरी(हि .स.)। नवादा जिले में 24 घंटे के भीतर 34 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर किया गया है ।इसे पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।
एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि 29 जनवरी 2024 को नवादा जिला में पुलिस ने विभिन्न गिरफ्तारियां की हैं। हत्या के प्रसास में 03, मद्य निषेध में 01 एवं अन्य गिरफ्तारी 30 कुल 34 गिरफ्तारियां हुई। शराब की बरामदगी अन्तर्गत 13 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। वाहन जांच के क्रम में कुल 70 वाहनों की जांच की गयी है एवं फाईन की कुल राषि 01 हजार रुपया वसूला गया है। अन्य बरामदगी अन्तर्गत चुलाई मशीन 01 एवं महुआ घोल विनष्ट 500 लीटर किया गया।
पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस के द्वारा इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी एवं सजा दिलाने के लिए लगातार संकल्पित है। अपराध को अंजाम देने के बाद अन्यत्र जगह छुपकर रहने वाले अपराधियों के विरूद्ध नवादा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही है तथा कार्रवाई के लिए प्रयासरत है। नवादा पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। उन्होंने यह भी बताया कि अकबरपुर थाने के पहाड़पुर गांव के निकट मिली यूपी के लाश के मामले में हथियारों को सीकरी पता लगा लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा