Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 09 मार्च (हि.स.)। परमहंस योगानंद के स्थापित योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया (वाईएसएस) के वरिष्ठ सन्यासी स्वामी सदानंद और ब्रह्मचारी सौम्यानंद उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और रुड़की दौरे पर आ रहे हैं।
योगदा सत्संग ध्यान मंडली, हरिद्वार के संयोजक डॉ राजीव कुमार शर्मा ने बताया की 10 मार्च को योगदा भक्तों के लिए हरिद्वार के बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब, सेक्टर 5 में सन्यासियों द्वारा संचालित एक दिवसीय ध्यान शिविर प्रातः 8.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक रहेगा। शिविर में देश के विभिन्न जगहों से आए योगदा भक्त भाग लेंगे। शिविर में स्वामी जी योगदा शिक्षाओं पर कक्षाएं लेंगे।
11 मार्च को ब्रह्मचारी सौम्यानंद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आनंदमय एवं सफल जीवन की कुंजी, क्रिया योग विज्ञान विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। ब्रह्मचारी सौम्यानंद 2011 से योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के सन्यासी हैं। ब्रह्मचारी जी संन्यास लेने से पहले प्रख्यात नेत्र सर्जन थे। उन्होंने कई एनजीओ के साथ काम किया है। 13 मार्च को ब्रह्मचारी सौम्यानन्द का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, ऋषिकेश में साय 4 बजे से 6 बजे तक सार्वजनिक व्याख्यान रहेगा। 14 मार्च को ऋषिकेश योगदा ध्यान मंडली में स्वामी सदानंद के सानिध्य में सांय 6.30 से 7.30 तक सत्संग होगा। उसके बाद 15 मार्च को वे रांची आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज