Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 10 जनवरी (हि.स.)। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री रोज़गार संकल्प सेवा’’ आरंभ की गई है जिसमें इंप्लायमेंट एमआईएस साफ्टवेयर में संशोधन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज़ के क्षेत्रों के युवाओं को देश तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रोज़गार अवसरों से जोड़ा जाएगा, ताकि प्रदेश के युवाओं की उचित जाॅब प्लेसमेंट हो सके।
उन्होंने कहा कि एक नई पहल के अन्तर्गत युवाओं को विदेशों में रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए श्रम एवम् रोज़गार विभाग विभिन्न दूतावासों से सम्पर्क करके युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए मदद करेगा।
बुधवार को नगरोटा तथा कांगड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में भी स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन के अनछुए क्षेत्रों को भी विकसित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील
[ad_2]
Source link