Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार, 09 मार्च (हि.स.)। शिवरात्रि के अवसर पर पेड़ पर झंडा लगाने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम महेंद्र बिन है। घटना शनिवार जिले के खगड़ाबाड़ी ग्राम पंचायत के बालापाड़ा इलाके की है।
बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के मौके पर महेंद्र बिन नामक एक शख्स बालापाड़ा इलाके के शिव मंदिर पर बरगद के पेड़ पर झंडा लगाने चढ़ा था। इस दौरान पेड़ के ऊपर 33 हजार बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर कूचबिहार अग्निशमन विभाग का एक इंजन और पुंडीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा