Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर एलईडी रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। रथों के माध्यम से विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए प्रदेशभर से सुझाव भी लिए जाएंगे।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रचार रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, अरुण चतुर्वेदी, नारायण पंचारिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकसभा के लिए हमारे 60 प्रतिशत टिकट फाइनल हो गए हैं। बाकी टिकट भी जल्द फाइनल हो जाएंगे। इससे पहले भी हमने राजस्थान की 25 की 25 सीटें जीती है। लेकिन इस बार राजस्थान का हर सांसद पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा जाएगा। मोदी जी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में रास्ते पर चलता व्यक्ति भी सुझाव दे सकता है। गांव-ढाणी में बैठे व्यक्ति के सुझाव भी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इससे पहले हमने विधानसभा में भी जनता से सुझाव मांगे थे। उसी आधार पर लोकसभा में इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। क्योंकि जनता के सुझाव के आधार पर हमारा संकल्प पत्र तैयार होगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी लेकर प्रदेशभर में एलईडी रथ जा रहे हैं। इसके बाद जिला स्तर पर अभियान की शुरुआत होगी। हम इन रथ के माध्यम से आम लोगों से हमारे मेनिफेस्टो को लेकर सुझाव लेंगे। रथ में सुझाव पेटी होगी। इसमें आम आदमी भी अपने सुझाव दे सकेंगे। इस आधार पर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर