[ad_1]

मुंबई ,10 जनवरी (हि.स.)। लाखों रूपये बिजली चोरी करने के मामले में महावितरण ने पालघर जिले के वालीव पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वालीव पुलिस ने उपरोक्त दोनों के ऊपर के भारतीय विधुत अधिनियम (सुधार) 2003 की धरा 35 के तहत केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार,कुणाल पिंपले (महावितरण -भरारी पथक) ने वालीव पुलिस को शिकायत मे बताया है कि आरोपी ने जुलाई 2021 से दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान महावितरण कंपनी की 467092 बिजली युनिट चोरी की व कुल कीमत 7937190 रुपये का नुकसान महावितरण का किया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि,आरोपियों ने अनाधिकृत रूप से महावितरण कंपनी के मीटर में हेराफेरी कर जुलाई 2021 से दिसंबर 2023 अवधि के दौरान उपरोक्त बिजली चोरी कर विभाग को भारी नुकसान पहुँचाया है।पिंपले की शिकायत पर वालीव पुलिस ने आरोपी मकाराम पटेल व मतरादेवी मकाराम पटेल के ऊपर उपरोक्त कलम के तहत केस दर्ज किया है।आगे की विवेचना पुलिस कर रही है।
हिंदुस्थान समाचार/
[ad_2]