[ad_1]

रायपुर , 22 फ़रवरी (हि.स.)। रायपुर पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने बुधवार की शाम को सरस्वती नगर थाना क्षेत्रांतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर 50 किलो गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित गनी खान के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रांतर्गत बी.एस.यू.पी कॉलोनी स्थित एक मकान में एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा ब्रिकी करने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर छापा मारा। मकान में एक व्यक्ति उपस्थित था। जिसने पूछताछ में अपना नाम गनी खान निवासी सरस्वती नगर बताया। मकान की तलाशी लेने पर मकान में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपित गनी खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा तथा घटना से संबंधित एक मोबाईल फोन को जब्त कर आरोपित के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र