Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,17 जनवरी (हि.स.)। 25 वर्षीय शख्स द्वारा वसई पूर्व क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। इस संबंध में वालीव पुलिस स्टेशन में सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार,सतीश विन्देश्वरी सिंह (25),गौराईपाडा,जिवननगर,वसई पूर्व में रहता था।बताया गया है कि,सतीश शराब का आदी था।उसने 16 जनवरी को उक्त क्षेत्र के रूम में नशेधुत होकर घर के छप्परा में लगे लोहे की पाईप में गमछा ( टॉवेल) की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।हालाँकि, सतीश ने क्यो आत्महत्या की,इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। इसी क्रम में अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर के बेडरूम में लगे सिलिंग पंखे में ओढनी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि,पढ़ाई के कारणों की वजह से उसने आत्महत्या कर ली थी।फिलहाल, आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।
हिदुस्थान समाचार/