[ad_1]

मुंबई ,30 जनवरी (हि.स.)। वसई विरार शहर महानगरपालिका प्रभाग समिति ”ई” द्वारा आचोले पुलिस स्टेशन में 4 लोगो के खिलाफ एमआरटीपी के तहत केस दर्ज करवाया है।मिली जानकारी के अनुसार,सूर्यभान प्रभाकर पाटिल (39),विविसीएमसी प्रभाग ”ई” में लिपिक के पद पर कार्यरत है। शिकायत मे बताया गया है कि,आरोपी ने मौजे आचोले सर्वे नं-362 जुना (140 नया) हिस्सा नं.2 सनशाइन गार्डन के पास, नालासोपारा पूर्व में लखनऊ जायका होटल, वसई -विरार मनपा के भवन विभाग की अनुमति के बिना लगभग 90/ 100 वर्ग फुट सीमेंट ईंटों और पत्रा का निर्माण किया।तथा उक्त निर्माण को हटाने के संबंध में महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं शहरी नियोजन अधिनियम 1966 की धारा 52, 53 एवं 54 के अनुसार दिये गये नोटिस का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद उपरोक्त लिपिक (सूर्यभान प्रभाकर पाटील ) की शिकायत पर आचोले पुलिस स्टेशन ने आरोपी अब्दुल सत्ता पठान ,अहसान,सजून खान व निजाम पाठन के।ऊपर धारा 52,53 व 54 के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र