[ad_1]

कानपुर, 14 मार्च (हि.स.)। बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक बर्रा जे-ब्लॉक में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि बर्रा विश्वबैंक बर्रा जे-ब्लॉक निवासी आशीष सैनी (36) कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान परिवार के लोगों से पता चला है कि आत्महत्या की वजह घरेलू कलह है।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/दीपक/दिलीप