Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हरिद्वार, 24 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग परेशान है। लगातार बढ़ रही महंगाई से लोगों के घर का दैनिक खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग लगातार पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखें।
प्रदेश सचिव सुनीता सिंह व पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक धींगान ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से किए गए किसी वादे को पूरा नहीं कर पायी है। धार्मिक मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। इस अवसर परकांग्रेस प्रदेश सचि सुनीता सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक धींगान, सरदार हरकमल सिंह, बालेश्वर, सतीश दुबे, राजेंद्र श्रीवास्तव, जतिन हांडा, अमित आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थानसमाचार/रजनीकांत/रामानुज