[ad_1]







-ट्विन सिटी में हर गली,मोहल्ले,नुक्कड़ से लेकर बाजारों में रामभक्तों ने लगाए स्टाल
-सिटी विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने प्रसाद किया वितरित
-वाहन चालक भी श्रीराम के झंडे लगाकर निकले
यमुनानगर, 22 जनवरी (हि.स.)। देशभर में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सारा देश रामत्व हो गया है। देश के जन-जन में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह से ही यमुनानगर के हर गली, मोहल्ले, नुक्कड़ और बाजारों में एक और भंडारे और प्रसाद के स्टाल लगे नजर आए। वहीं दूसरी और वाहन चालक भी अपने-अपने वाहनों पर श्रीराम का भगवा झंडा लगा कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। सुबह से ही स्टालों पर लगे स्टालों पर सेवकों का उत्साह देखने को मिल रहा था।
इसी कड़ी में सिटी यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा यमुनागर के मॉडल टाउन में सनातन धर्म मंदिर पर लगे स्टाल पर भंडारा वितरित करने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों सहित सभी देश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश का जन-जन श्रीराम की जय-जय कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि 500 साल के बाद और चार लाख रामसेवकों की बलिदानों के बाद आज यह समय आया है जब श्रीराम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। आज का दिन आने वाले समय के इतिहास में याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सुबह से लेकर हर जगह निमंत्रण पर जा रहा हूं। लेकिन मुझे जिस हिसाब से निमंत्रण मिले हैं। मुझे नहीं लगता की रात को 9 बजे तक भी मैं वहां से निकल पाऊंगा। इस मौके पर विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है। इस तरह के कार्यों में राजनीति करना ठीक नहीं।
हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव