Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,25 फरवरी (हि. स.)। पालघर जिले के अर्नाला राजोड़ी रोड पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई कर दी और कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।महिला के शव को अर्नाला पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए विरार के एक ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया। मृत महिला का नाम नवशी बसवंत (65) है।इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ की, नवशी बसवंत (65) और मथुरा दयात शनिवार शाम करीब 7 बजे राजोदी-सतपाला रोड पर पैदल जा रहे थे।इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (स्कॉर्पियो) ने उसे टक्कर मार दी। इसमें नवशी के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पाटिल ने कहा है कि ड्राइवर कुलदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और अर्नाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।पाटिल ने यह भी कहा है कि आगे की जांच जारी है।महिला मूल रूप से दहानू तालुका के मुरबाड- वैती की रहने वाली है और अपना पेट भरने के लिए मजदूरी के लिए वसई आई थी।
हिंदुस्थान समाचार/