[ad_1]

-पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
-कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज
झज्जर, 20 फरवरी (हि.स)। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर मंगलवार को सड़क पार कर रही एक महिला को कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विपिन कुमार निवासी चौथाई कुल्ही, इंद्रा नगर, झरिया, धनबाद झारखंड़ व हाल निवासी आर्य नगर बहादुरगढ़ ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे अपनी मां रीना देवी को उनकी कंपनी में छोड़ने के लिए पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रहे एक कैंटर चालक ने उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गई।
विपिन के अनुसार, सड़क पर गिरने के बाद कैंटर का पिछला पहिया उसकी मां के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मां को काफी चोटें आई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कैंटर चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। जाते समय उन्होंने कैंटर का नंबर देखा। यह नंबर पुलिस को दिया गया है। हादसे के दौरान लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। महिला को तुरंत शहर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी उसकी तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव