Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
कोलकाता, 20 मार्च (हि.स.)। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 11.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिरकर 18.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इसकी वजह से हल्की ठंड भी लग रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है। यह अगले दो दिनों तक यानी शुक्रवार तक जारी रहने वाली है। इसकी वजह से राज्य में तापमान और अधिक गिर सकता है। बहरहाल यह स्थाई नहीं रहेगा और अगले हफ्ते से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम बना हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा