Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फरीदाबाद, 20 मार्च (हि.स.)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम वासु (23) है। वह बल्लभगढ़ के बनियावाड़ा का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ पीड़िता ने 14 मार्च को शिकायत दी थी कि आरोपित अटल सेवा केन्द्र बल्लबगढ़ में नौकरी करता था। पीड़िता की आरोपित के साथ जान पहचान हो गई। आरोपित ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब वह शादी करने के लिए आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के बाद मोहना रोड पर यादव डेयरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/सुनील