Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पटना, 05 जनवरी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सत्तारुढ़ जदयू ने अपने पत्ते खोल दिये हैं। उसने 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में 16 सीट पर चुनाव लड़ने की शुक्रवार को घोषणा कर दी। जदयू के वरिष्ठ नेता और सरकार में मंत्री संजय झा ने आज पत्रकार वार्ता में कहा-हमारे 16 सीटिंग सांसद हैं, इससे कम सीट मंजूर नहीं।
संजय झा ने कहा कि 16 सीट पर हम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी अपनी सीटों को लेकर राजद से बात करें। नीतीश के खास माने जाने वाले मंत्री संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बातचीत सिर्फ राजद से होगी। कांग्रेस या लेफ्ट पार्टियों को अगर सीट शेयरिंग पर बात करनी है तो वे राजद से बात करें। जब उनकी बातचीत फाइनल हो जायेगी तो हमारी बातचीत राजद से होगी।
संजय झा ने कहा कि फिलहाल जदयू के 16 लोकसभा सांसद हैं। इससे कम सीटों पर लड़ने की बात कहां उठती है। संजय झा ने इशारों में कहा कि जदयू की दावेदारी 16 सीटों से ज्यादा पर है। उन्होंने कहा कि जब राजद से बात होगी तो सीट को लेकर जदयू की दावेदारी की चर्चा होगी। फिलहाल बात नहीं हुई है।
मंत्री संजय झा ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन में सीट शेयरिंग में लगातार देर हो रही है। नीतीश कुमार ने जब विपक्षी एकता की नींव रखी थी, तभी से वे कह रहे हैं कि जल्द से जल्द सीट शेयरिंग कर लिया जाए। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने तो कहा था कि अक्टूबर 2023 से पहले सीट शेयरिंग कर लिया जाए और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन से विपक्षी पार्टियों का साझा अभियान शुरू हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
संजय झा ने कहा कि 19 दिसम्बर को हुई आइएनडीआइए गठबंधन की पिछली बैठक में भी नीतीश कुमार ने कहा था कि जनवरी तक सीट शेयरिंग फाइनल कर लिया जाए और उसके बाद चुनाव अभियान शुरू कर दिया जाए लेकिन अब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ी है।
मंत्री संजय झा ने नीतीश कुमार के आइएनडीआइए गठबंधन के संयोजक बनने की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि जदयू और नीतीश कुमार शुरू से ही साफ-साफ कहते रहे हैं कि उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। वे चाहते हैं कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंदा
[ad_2]
Source link