Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

धर्मशाला, 21 जनवरी (हि.स.)। धर्मशाला से पूर्व विधायक विशाला नेहरिया ने रविवार को ‘स्वच्छ तीर्थ स्थल अभियान’ के तहत खनियारा स्थित भगवान इंद्रु नाग मंदिर परिसर की सफाई के साथ ही नाग देवता से बारिश की भी गुहार लगाई। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाये गये स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत रविवार को पूर्व विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर को साफ किया। साथ ही अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को धर्मशाला में हुये विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें दाड़ी और कोतवाली बाजार की विभिन्न शोभा यात्रा में भाग लिया।
पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने कहा कि क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों सहित स्थानीय लोग खासे परेशान हो रहे हैं। किसानों की फसल के लिए इस समय की बारिश को लाभकारी माना जाता है। वहीं बारिश न होने से मौसम खुशक होने से लोग बिमारियों की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक नेहरिया ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भगवान से क्षेत्र में बारिश की गुहार के साथ पुरे परिसर को साफ किया।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील