[ad_1]




– भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
अयोध्या,18 जनवरी (हि.स.)। रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने अयोध्या व आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। देर शाम तक चले निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने व्यवस्था प्रमुख के साथ बैठक कर समीक्षा की।
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता को लगाया गया है। जिसकी पदाधिकरियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। आने वाला प्रत्येक व्यक्ति को यहां राममय परिवेश में दर्शन हों। ऐसा हम सभी का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि रामभक्तों के स्टेशन आगमन के पश्चात् उनका स्वागत किया जाएगा। स्टेशन पर ही अल्पाहार, मेडीकल सुविधा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगीं। बसों से उन्हें उनकी आवास तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। जहां से आगंतुकों को दर्शन हेतु राम मंदिर तक ले जाया जाएगा। रेलवे स्टेशन व्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई हैं। कटरा रेलवे स्टेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष रोली देखेंगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी आलोक सिंह रोहित, अयोध्या कैंट अजय धावडे, दर्शन नगर शारदा यादव तथा सलारपुर में इं. रणवीर सिंह व्यवस्था की देखरेख करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अंकुर सिंह, देवेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/पवन पाण्डेय/मोहित