Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 09 जनवरी (हि.स.)। भारत सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओं से आमजन को जागरूक करने के उदेशीय से विकसित भारत संकल्प यात्रा आरम्भ की गयी है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में यह यात्रा आयोजित हुई थी और अब शहरी क्षेत्रों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज यह यात्रा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान पहुंची।
इस दौरान यात्रा वाहन में लगी स्क्रीन के माध्यम से लोगो को केंद्र सर्कार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की गयी। इसके साथ ही उन्हें कलेण्डर भी वितरित किये गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी यात्रा में पहुंचे और उन्होंने भी लोगो को केंद्र सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं बारे अवगत कराया साथ ही उन्होंने लोगो को शपथ भी दिलाई।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]