[ad_1]

कुल्लू, 26 फरवरी (हि.स.)। पर्यटन नगरी मनाली में युवक पर्यटक की मौत हो गई। पर्यटक के परिजनों को सूचित कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा से कुछ युवक मनाली घूमने आए थे। इस दौरान उनमें से एक युवक की तबियत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए रविवार को मनाली के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा पर्यटक को मृत घोषित कर दिया गया।
डीएसपी क्षमा दत्त शर्मा की देख रेख में पुलिस मौका पर पहुंच गई और सभी तथ्यों की जांच के बाद मृतक चन्दन महन्तो (21) पुत्र परमेश्वर महन्तो गांव वागड़िया डाकघर भोडिया तहसील समयकुण्डा जिला मयूरगंज उड़ीसा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की मौत का कारण ठंड के कारण हृदयगति रुक जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के दोस्तों शम्भू, सुनील व चन्दन भजदेव के बयान दर्ज किए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल