Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


दंतेवाड़ा, 06 जनवरी (हि.स.)। भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी माता के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओममाथुर, वन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व विधायक किरण सिंह देव तथा दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी मौजूद रहे।
इस दौरान दर्शन के लिए मंदिर में लाइन में खड़े लोगों का अभिवादन कर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दर्शन करने वाले भक्तों को नहीं रोकने कहा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शनिवार सुबह कारली हैलीपेड पहुंचे, वहां से सीधे दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदलपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान हेलीपैड से लेकर दंतेश्वरी मंदिर के बीच बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और समर्थक उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे।
इस दौरान नक्सलवाद को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के लिए मुख्यधारा में लौटने के रास्ते खुले हैं। नक्सलियों से जुड़े लोगों से अपील है कि वे मुख्यधारा में लौट आएं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, यह बहुत ही पीड़ा दायक है, मैं घायल जवानों से मिलने अस्पताल गया था, मुझे बहुत तकलीफ हुई। जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों को ऐसी घटनाओं से बहुत पीड़ा होती है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा की लो प्रोफाइल सरकार आपको मिलेगी। सरकार बने 25 दिन में हमने अहम फैसले लिए हैं। नौजवानों के परिश्रम को पीएससी के माध्यम से धूल में मिलाया गया था, उस पर हमने सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करेगी। बीमार और मृतक को कांवड़ में ढोने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अभी सरकार बनी है। दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो ऐसा पूरा प्रयास करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे
[ad_2]
Source link