[ad_1]

धुबड़ी (असम), 10 मार्च (हि.स.)। धुबड़ी जिला के चापर थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों की सक्रियता फिर से एक बार सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात अंधेरे में मवेशी माफिया ब्रह्मपुत्र नद को पार कर पशुओं को पड़ोसी देश बांग्लादेश ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
शालकोसा पुलिस बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी के रैकेट के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान, पुलिस ने चापर के शालकोशा खेरडूबी से पीछा कर बांग्लादेश की ओर ले जाये जा रहे सात मवेशियों को बरामद कर लिया। इस बीच पुलिस के मुताबिक मवेशी चोर और मवेशी माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। हालांकि, यह एक रहस्य का विषय बन गया है कि हर बार मवेशी माफिया अभियान के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार कैसे हो जाते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद