[ad_1]

भोपाल, 6 मार्च (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री नागरिक उड्यन ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे गुना और अशोकनगर जिले में ओलावृष्टि और बारिश से खराब हुई फसलों का निरीक्षण करेंगे और साथ ही अशोकनगर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया प्रात: 10:00 बजे से गुना जिले के ग्राम बेहटघाट, पीलीघटा, पहाड़ा, बगुल्या, तरावली, फुटेरा का भ्रमण करेंगे और खेतों में पहुंचकर ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का जायजा लेंगे। तत्पश्चात सिंधिया दोपहर 02.30 बजे हेलीपेड किलाकोठी चंदेरी के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंधिया दोपहर तीन बजे प्राणपुर में आयोजित देश के पहले हेण्डलूम क्रॉफ्ट टूरिज्म विलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा