[ad_1]

कोकराझार (असम), 05 फरवरी (हि.स.)। कोकराझार जिलांतर्गत दादगिरी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी टीम के द्वारा आज अतरराष्ट्रीय भारत-भूटान सीमा स्तम्भ संख्या-169/5 से 1.2 किमी भारत की ओर एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से अवैध तरीके से भूटान से लायी गयी भूटानी बियर को जब्त किया गया।
भूटान से भारत की ओर आर रहे वाहन (बीपी-3-ए4660) के चालक ने बियर से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहा। जिसके बाद चालक को गिरफ्तार कर वाहन एवं बियर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए एसएसबी ने लैंड कस्टम ऑफिस हातीचर को सौंप दिया।
हिन्दुस्थान समाचार /किशोर/अरविंद