[ad_1]

कूचबिहार, 12 मार्च (हि.स.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए), 2019 पर कड़ी आपत्ति जताई है।
इसे लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने मंगलवार को नटाबारी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में शामिल होते हुए कहा कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। मुख्यमंत्री ने उसका विरोध कर संविधान का अपमान किया और राष्ट्र का अपमान किया है। इसलिए, उन्हें मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने संदेशखाली मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने सुशासन के उद्देश्य से आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें फिर से निर्वाचित करने की अपील की।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा/संजीव