Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


दक्षिण 24 परगना (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर (दक्षिण) विधानसभा केंद्र की विधायक लवली मोइत्रा ने रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों को चेतावनी दे डाली। दरअसल, विधायक ने रविवार को दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दक्षिण विधानसभा के प्रतापनगर में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की थी। बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम थी जिसे देखकर लवली मोइत्रा गुस्सा आ गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ गुटबाजी चल रही है। यह बंद होनी चाहिए। मैं लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार कह रही हूं कि अगर हम यहां एक भी बूथ हारते हैं तो उस बूथ से अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रमुख और सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को इस्तीफा देना होगा। लवली ने यह भी कहा कि बाद में इस इलाके में फिर से बूथ सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमे सभी को शामिल होना होगा। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा