[ad_1]

भरतपुर, 5 मार्च (हि.स.)। डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके के एक गांव में चाचा द्वारा ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि नाबालिग बच्ची अपनी 13 वर्षीय बड़ी बहन के साथ आंगन में खेल रही थी। बच्ची के माता-पिता पीड़िता के रिश्ते के चाचा को उसका ख्याल रखने का बोलकर किसी काम से बाहर चले गए थे। इधर पीछे से नशे में धुत आरोपित चाचा आंगन में खेल रही बच्ची को उठाकर अपने घर के कमरे में ले गया और कुंडी लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर बड़ी बहन और परिजनों ने दरवाजा खुलवाया। मौका पाकर आरोपित फरार हो गया, लेकिन परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीडि़ता को सोमवार रात करीब 10 बजे बच्ची को आरबीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार और मेडिकल कराया गया। पीएमओ डॉ. जिज्ञासा साहनी ने बताया कि फिलहाल बच्ची का जनाना अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत ठीक है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/संदीप