Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 21 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रविवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) के कार्यकर्ताओं ने भीमगोडा, भूपतवाला, बैरागी कैंप, बजरी वाला, कनखल में पदयात्रा निकालकर मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि राम भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड के प्रतीक हैं। पूरा देश बड़े हर्ष और उल्लास के साथ 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्रेम नगर घाट पर सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा और उसके पश्चात चंद्राचार्य चौक पर मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्श पर चलने की जरूरत है। जिस दिन हर घर शिक्षा, हर घर स्वास्थ्य, हर घर रोजगार होगा सही मायने में उस दिन राम राज्य स्थापित होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र