[ad_1]

धर्मशाला, 04 फरवरी (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के लिए लेटरल चयन परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा नौवीं तथा दस जमा एक कक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे अपना परीक्षा प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिना प्रवेश पत्र के किसी को भी परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी इसलिए परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की दिक्कत हो तो जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के कार्यालय में किसी भी दिन संपर्क कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील