Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,20 जनवरी (हि. स.)।पालघर के वसई तालुका के अलग-अलग पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में दो लोगों द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सामने आई है। दोनों मामले में पुलिस स्टेशन (माणिकपुर व विरार ) द्वारा सीआरपीसी 174 के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार,दत्ताराम महाडिक (59),निवासी-अग्रवाल काम्प्लेक्स वसई पश्चिम में रहता था।बताया गया है कि,दत्ताराम को जुए की लत थी,और वह कर्ज में डूब गया था।जिसकी वजह से उसने 19 जनवरी को घर के बेडरूम में लगे सिलिंग पंखे में बेडशीट की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसी तरह प्रमोद भार्गव (34),जो कि कोपरी नाका,चन्दनसार विरार पूर्व में रहता था। प्रमोद ने 19 जनवरी को घर में लगे सिलिंग पंखे में नाइलोन की डोरी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की जांच पुलिस कर रही है।हालाँकि,दोनों शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है व आगे की विवेचना पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
हिंदुस्थान समाचार/