Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,17 फरवरी (हि.स.)। पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एमआईडीसी के प्लाट नंबर एन-60 में स्थित ओयजर केमिकल्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतना भयानक थी, कि पूरा इलाका दहल गया। आग लगते ही फैक्ट्री कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए, गनीमत ये रही कि इस आग में किसी भी तरह की जन हानि नहीं हुई है।
हालांकि, आग से फैक्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। इस बीच आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना से एमआईडीसी इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। बता दें कि फैक्ट्री बोईसर के तारापुर एमआईडीसी, में स्थित है। शनिवार दोपहर इस फैक्ट्री में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय अचानक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर तक लपटें और धुआं फैल गया। इसी बीच कर्मचारियों को आग लगी दिखी तो वे समय रहते बाहर निकल आए। धुआं देख कई लोग इलाके से भाग गये। इसका वीडियो भी सामने आया है।
इसी बीच लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग बुझा दी गई है। इस घटना से एमआईडीसी में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है।
हिदुस्थान समाचार/योगेंद्र