Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 27 मार्च (हि.स.)। जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हत्या मामले में जेल की सजा काटकर बाहर निकले राजमोहन पोलू समेत दो की बुधवार दोपहर हत्या कर दी गयी। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में राजमोहन पोलू के घर में दोनों शव खून से लथपथ हालात में मिले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
उल्लेखनीय है कि पिछले 48 घंटे के दौरान पांच लोगों की हत्या कर दी गयी। इनमें से चार लोगों की हत्या दिन के उजाले में हुई। एक किलोमीटर के एरिया में सभी घटनाओं को अंजाम दिया गया।
उल्लेखनीय है कि राजमोहन पोलू ने जनवरी, 2016 में पड़ोसी आलोक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमीन विवाद में हत्या करने की बात सामने आयी थी। मई, 2017 में राजमोहन पोलू को इस केस में उम्र कैद की सजा हो गयी। वह सजा काटकर डेढ़ महीने पहले जेल से निकला था।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश