[ad_1]

राजगढ़,4 मार्च (हि.स.)। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के होलीकूट चौराहे पर वहीं के चार लोगों ने युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सूरजपोल निवासी मोहित (24) पुत्र गणपतसिंह चावड़ा ने बताया कि बीती रात बाजार से घर तरफ जा रहा था तभी होलीकूट चौराहे पर अजय यादव, भैया कुशवाह, अंतिम बना और रोहित कुशवाह निवासी होलीकुट चैराहा रास्ता रोककर गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक