Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-दोनो के विरुद्ध सीतामढ़ी के पांच थानों में दर्ज है कई मामले
पूर्वी चंपारण,28 जनवरी(हि.स.)। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मलंग चौक के निकट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अंतरजिला अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा , दो जिंदा कारतूस , दो मोबाइल फोन , एक लोहे का संबल व एक स्क्रूड्राइवर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी सीतामढ़ी जिले के रूनी सैदपुर का रामभरोस साह एवं सुरसंड थाना क्षेत्र का अंगद राउत बताया गया है।
इस संबंध में एसपी कातेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों की गिरफ्तारी की गई है। उक्त दोनो मधुबन इलाके में किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इनका एक संगठित गिरोह है जो लूट,डकैती व चोरी जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।
बताया गया है कि रामभरोस के विरुद्ध चोरी,डकैती व लूट आदि के आठ मामले सीतामढ़ी जिले के बाजापट्टी , सुरसंड , पुपरी व डुमरा थाने में दर्ज है। इसके अलावा अंगद के विरुद्ध भी पांच आपराधिक मामले सीतामढी जिले के विभिन्न थाने में दर्ज है। पुलिस टीम में पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार,मधुबन के पीएससाई अमरजीत कुमार,मिथिलेश राम सहित रिजर्व गार्ड शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा