[ad_1]

कामरूप (असम), 25 जनवरी (हि.स.)। नशे के खिलाफ कामरूप जिले के हाजो पुलिस की छापेमारी जारी है। इस कड़ी में दो ड्रग्स तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ड्रग्स तस्करों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट (125.6 ग्राम) बरामद किए गए। इसकी बाजार कीमत करीब 9 लाख रुपये बतायी गयी है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान जियाउर रहमान उर्फ बेंगा और अब्बास अली उर्फ तनु के रूप में की गई।
दोनों ड्रग्स तस्करों के पास से 125.6 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन (एएस-01एफटी-1694) और एक बाइक बरामद की गयी है।
दोनों ड्रग्स तस्कर शानियादी मरोबाडी के निवासी बताये गये हैं। हाजो पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद